गोपालगंज : कटेया प्रीमियर लिग का हुआ आगाज

* उदघाटन मैच मे बड़हरिया सिवान ने मेहा सिमरी को हराया
कटेया (गोपालगंज):– स्थानीय प्रखण्ड के कटेया के खेल के मैदान मे कटेया प्रीमियर लिग के उदघाटन मैच मे मेहा सिमरी और बडहरीया सिवान की टीमें आमने सामने थी। मेहा सिमरी ने टाँस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बडहरीया सिवान ने निर्धारित सोलह ओवर मे नौ विकेट पर 111 बनाकर 112 रन का लक्ष्य मेहा सिमरी को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहा सिमरी के टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 93 रन ही बना सकी। इस तरह से बड़हरिया सिवान ने इस उद्घाटन मैच को 18 रन से मेहा सिमरी को हराकर अपने नाम किया। टॉस से ठीक पहले मुख्य अतिथि कटेया नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेश कुमार राय उर्फ डल्लू राय ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया । इस मैच मे निर्णायक की भूमिका मे अनील जयसवाल और अली अख्तर थे। इस मैच के हिरो रहे मेहंदी हसन को मैन आफ द मैच का पुरस्कार मैच के मुख्य अतिथि के हाथो दिया गया। मेहंदी हसन ने अपने टीम के लिए 4 ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिए। इस मैच मे कटेया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष शैलेश चौबे, बब्लू कानू, संतोष चौबे,दीपू शुक्ला के साथ सैकडों लोगों ने मैच का आनन्द लिया।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed