चाचा ने 7 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

* चाचा गिरफ्तार
गोपालगंज:— 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला आया है.वही दुष्कर्म के बाद पीड़िता का हालत गंभीर है. जिसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. घटना हथुआ थाना के सवरेजी गांव की है.
जानकारी के मुताबिक पीड़िता को उसके ही चाचा ने टॉफी देने के बहाने घर से छत पर बुला कर ले गया और वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म की वजह से पीडिता की हालत गंभीर हो गई. जिसे परिजन निजी क्लीनिक में इलाज कराने के लिए ले गए. जब 2 दिनों बाद पीड़िता की हालत में कोई सुधार नही हुआ .तब परिजनों ने इसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया.तब इस मामले का खुलासा हुआ मामले की जानकारी होते ही महिला थाना और एसडीपीओ, हथुआ ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़िता का अभी भी सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है.जहां पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुयी है. इस मामले में महिला पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जाँच करा कर पीड़िता के परिजन के बयान पर आरोपी गोबिंद बैठा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed