गोपालगंज : अपराधीयों ने युवक को चाकू मारकर बाइक लूटी
सिधवलिया ( गोपालगंज ):— स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर बाल्डीहा सड़क पर अपराधियो ने चाकू मार युवक से बाइक लूट फरार हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर गांव की वार्ड नंबर दो चमेली देवी का भतीजा रवि कुमार पिता जय प्रकाश प्रसाद अपने बुआ को लेकर सिवान जिला जामो थाना बल्डिहा गया हुआ था।तिलक समारोह वापसी के दौरान सिधवलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर और बल्डिहा के वीच पहले से .घात लगाकर बैठे तीन बाइक लुटेरों ने युवक को रोककर बाइक छीनी |युवक के विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर युवक को अधमरा छोड़ा अपराधियों बाइक लेकर हुए फरार हो गए घटनास्थल से सिधवलिया थाना पुलिस ने युवक की मोबाइल बरामद किया है।जिस आधार पर दो लोगो को हिरासत में लिया गया है।लेकिन सिधवलिया थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार साह घटना की पुष्टि नही कर रहे है और इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रहे है।लेकिन पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है।घटना के बाद कुशहर पंचायत के मुखिया नारद राम ने बताया कि घटना से लोगों में आक्रोश है ।पुलिस से अपराधियो को शीध्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed