हाय राम! प्रेमी संग फरार हुई पंचायत की मुखिया
अमित कुमार, जमुई। जमुई जिले के चकाई प्रखंड में एक महिला मुखिया के प्रेमी के साथ भागने का मामला सामने आया है। मामला चकाई प्रखंड अंतर्गत परांची पंचायत का है जहां की महिला मुखिया सिमरन कुमारी की गुमशुदगी का मामला मुखिया पति अशोक दास ने थाने में दर्ज कराया था। इस बीच पत्नी से बात होने के बाद उसे पता चला की उसकी मुखिया पत्नी गांव के ही एक युवक के साथ फरार है। जिस पर पति ने थाने से न्याय की गुहार गुहार लगाते हुए युवक पर अपनी मुखिया पत्नी को बहला-फुसलाकर ले भागने का आरोप लगाया है।
चकाई प्रखंड के परांची गांव निवासी मुखिया पति अशोक दास देवघर स्थित बरमसिया में एक किराए के मकान में रहते हैं, इनकी पत्नी सिमरन 16 मार्च को किसी काम से बाहर निकली और वह वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो पति अशोक दास ने देवघर थाना में एक आवेदन देकर पत्नी के गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed