सीओ ,प्रमुख, मुखिया ने पीड़ितो के बीच घर जाकर दिया सहायता राशि का चेक

मंसूरचक (बेगूसराय ) प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर दो पंचायत के वार्ड संख्या 12 के 18 परिवारो के बीच बुधवार को सीओ धीरज कुमार मुखिया सुधीर कुमार राय मुन्ना, प्रमुख जलस देवी ,अर्जुन सहनी, सीपीआई के अंचलमंत्री रामाधार ईश्वर अंचल नाजिर विजय कुमार, हल्का कर्मचारी अवधकिशोर झा, सुभाष कुमार ने अग्नि पीड़ित परिवारो के घकजरी गांव के अग्नि पीड़ितों को क्षतिपूर्ति की मुआवजा राशि सीओ ने चेक के माध्यम से दिया। 18 पीड़ितों को 9800 रुपये की राशि सीओ धीरज कुमार व मुखिया सुधीर कुमार राय मुन्ना द्वारा प्रदान की गई।
सीओ धीरज कुमार ने बताया कि क्षतिपूर्ति का आकलन कर रिपोर्ट जिला को भेजी गई थी। जहां से प्राप्त मुआवजा राशि 9800 को अग्नि पीड़ितों के बीच चेक के माध्यम से दिया गया। जिन पीड़ितों को लाभ मिला है, उनमें फुलकुमारी देवी , सुशीला ¨देवी , ममता देवी , नेहा देवी व गीता देवी, फुलो देवी ,मजिया देवी ,कौशल्या देवी ,चम्पा देवी ,काजल देवी ,लक्ष्मी देवी, मनीषा देवी ,मुन्नी देवी, ममता देवी, अजवी देवी अमेरिका देवी ,रूबी देवी ,रंजन देवी शामिल हैं। हालांकि ग्रामीणो ने इस मुआवजे को क्षति की तुलना में ऊंट के मुंह में जीरा बताया है। मौके पर विन्देश्वरी महतो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो, पंसस मो बाहिद अंसारी, युवा भाजपा नेता रमेश कुमार मिश्रा, समाजिक कार्यकर्ता शशीधर झा ,सेठ सहनी अजीत सहनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे । बताते चलें कि मंगलवार को दोपहर उक्त गांव में भीषण आग लगी थी। जिससे घर व उसमें रखे सामान जल कर राख हो गए थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed