भाकपा का केंद्र के खिलाफ प्रतिरोध मार्च
भगवानपुर (बेगूसराय) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओ के द्वारा केंद्र मे सत्तासीन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , गृह मंत्री राजनाथ सिंह तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ भाकपा के अंचल मंत्री रामचन्द्र पासवान के नेतृत्व मे प्रतिवाद मार्च निकाला गया । उक्त प्रतिवाद मार्च प्रखंड क्षेत्र मेंहदौली स्थित भाकपा के अंचल कार्यालय से चलकर प्रखंड मुख्यालय परिसर पहुंच कर सभा मे परिनत हो गया , जहाँ भाकपा के राज्य परिषद् सदस्य काॅ0 सत्यनारायण महतो ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के मद् मे मदहोश होकर भारतीय लोकतंत्र पर हमला करना शुरू कर दिया है , इसी के तहत देश मे जहां तहाँ कम्युनिस्ट पार्टी के जन्मदाता लेलिन तथा अन्य महापुरूषो के मुर्ति को खंडित कर देश मे अराजकता की स्थिति पैदा कर दी है । मौके पर सुशील महतो , विन्देश्वरी महतो , डा शिवशंकर महतो , चंदौर पंचायत के मुखिया अशोक सिंह , रामपुकार सिंह , नीरज कुमार ,राम शोभित महतो सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed