बेगूसराय : बेगुसराई की होली रही दागदार या यादगार?
बिहार कथा ब्यूरो अजय शास्त्री
बीते दिनों सूबे में जहाँ पुरे प्रदेश में होली का त्यौहार धूम धाम से मनाया गया । वही बेगूसराय जिले में होली दागदार रही लोगों में चर्चा का विषय की होली को ले कर के जहाँ प्रशाशन मुस्तैद दिखी वही पुरे जिले में आधा दर्ज़न हत्या तो कही थाना का हथियार व मालखाना का हथियार चोर उठाकर ले जाते हैं ? आखिर पुलिस क्या कर रही है ? जहाँ नगर थाना स्थित पोखरिया में दिनदहारे दोस्त ने की दोस्त की हत्या, नीमा चांदपुरा थाना स्थित बन्द्वार में हत्या,नावकोठी थाना क्षेत्र के तीनखुट्टी मोहल्ले में ५५ वर्षिय श्रवण सिंह की हत्या, भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोक्तियापुर में गल्ला वयब्सायी को गोलीमार कर ज़ख़्मी किया ।
बिहार कथा टीम ने जब होली में हुई घटना जानकारी लिया तो लोगों ने कहा की “देहात हो शहर अपराधियों का बेगूसराय में रहा कहर’’ वही मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष पांच जवान के साथ गस्ती के दौरान पोल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होकर शहर के निजी अस्पताल में जहाँ इलाज करा रहे हैं । वही लोगों में जोर शोर से चर्चा है कि कही शराब पीकर मस्ती के दौरान घटनाग्रस्थ हो गए । शुत्र बताते हैं की शहर में हो रही लगातार घटना से लोगों में भयाक्रांत जैसा माहौल बना हुआ है । बेगूसराय पुलिस को इसके लिए त्वरित क़ानूनी कार्यवाही करनी चाहिए ।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed