बेगूसराय : आग लगने से घकजरी के सहनी टोला में 12 घर जलकर खाक।

मंसूरचक (बेगूसराय )
:थाना क्षेत्र के गोविंदपुर दो पंचायत के वार्ड संख्या 12 के घकजरी गाव सहनी बस्ती में मंगलवार की दोपहर आग लग जाने से 12 घर ईट खपड़े से बने जल कर राख हो गयी। करीब एक घंटे की कड़ी मसक्क्त के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तब तक सब कुछ जल स्वहा हो गया था और पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ चुके थे। घटना कीसूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुची।
जानकारी के अनुसार घकजरी गांव के सहनी बस्ती में मंगलवार की 3 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गयी। घरो के लोग खेतो में अपने काम करने हेतु गए थे। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग की भयावह लपटे दर्जनों घरो को अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों की तत्परता एंव सूझ-बूझ से दर्जनो घरो को जलने से बचा लिया गया।
घकजरी के मुन्नी देवी ,राजेंद्र सहनी, शंभु सहनी, प्रभु सहनी ,रामाशीष सहनी, घुटन सहनी, सिकंदर सहनी सहित अन्य का पूरा घर व जिसमे खाने पीने की बस्तुओं के साथ साथ गृहस्थी के सारा सामान जल कर स्वाहा हो गया है। इस आगजनी के बाद ये परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए है। सीओ धीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवारो को प्रति परिवार 98 सौ की राशि दी जाएगी
घटना की सूचना मिलते ही सीओ धीरज कुमार ,सीआई हरेराम कुंवर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, मौके पर पहुंचे । सीओ धीरज कुमार ने पीड़ित परिवारो के बीच त्वरित कार्रवाई करते हुए रहने के लिए प्लास्टिक व खाने के लिए चुड़ा वितरण करवाया वही घटनास्थल पर सरपंच संदीप चौधरी, पूर्व प्रमुख शिवकुमार चौधरी, रामकुमार चौधरी, अर्जुन सहनी,भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद, शशीधर झा राजेश कुमार झा वही साठा पंचायत के साठा गांव मे कानू टोला मे आग लगने से शिव रत्न साह घर जलकर राख हो गया
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed