डाक्टर की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ताओं का फ्लैग मार्च
बखरी / बेगूसराय –
गुरुवार को अनुमंडल अधिवक्ता संघ बखरी के बैनर तले तीसरे दिन अधिवक्ताओं के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च अनुमंडल अधिवक्ता संघ परिसर से निकल कर मुख्य बाजार का भ्रमण कर अम्बेदकर चौक होते हुए पुनःअनुमंडल कार्यालय परिसर में जा कर समाप्त हुआ।इस दौरान अधिवक्ताओं ने दोषी डाक्टर रामाश्रय सिंह को अभिलंब गिरफ्तार करने,बेगूसराय व्यवहार न्यायालय के निर्दोष अधिवक्ता पर किये गये फर्जी मुकदमा वापस लेने आदि की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।फ्लैग मार्च का नेतृत्व अध्यक्ष शिवशंकर ठाकुर,महासचिव सुरेन्द्र केशरी, गौरीकांत ठाकुर, सुवीर कुमार सन्याल, राज कुमार,मनोहर केशरी,रामप्रवेश वर्मा, प्रमोद कुमार,मधुसुदन महतों, नवल किशोर राय,मदन कामती, उमेश प्रसाद, गौरव कुमार,रामशरण राय, सुनील झा, नंदकिशोर तांती, मनोज कुमार ठाकुर, सहदेव कुमार, सुरेश सिंह, कपिल देव साहु, मंजूला कुमारी, गायत्री सिंह,चन्द्रशेखर आजाद, चंदन चौधरी, सुधीर पाठक, शंकर पंडित, अनिल गोस्वामी, नरेश साह,अशोक यादव कर रहे थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed