गोपालगंज में 2 अप्रैल के भारत बंद को सफल बनाएगा जय भीम फाउंडेशन
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. गोपालगंज.एससी एसटी कानून के निष्प्रभावी बनाने के विरोध में 2 अप्रैल को होने वाले भारत बंद कार्यक्रम का जय भीम फाउंडेशन गोपालगंज ने समर्थन किया है. फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार रंजन, सचिव डा. रंजय पासवान और अपने सहयोगी चंदन अंबेडकर सोनू अंबेडकर राजा पासवान, इत्यादि तमाम सदस्यों ने बताया कि पिछले दिनों भारत का सर्वोच्च न्यायालय के जजों के द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति अपराध निवारण एक्ट में हुए संशोधन के खिलाफ 2 अप्रैल 2018 को होने वाले राष्ट्रव्यापी भारत बंद को समर्थन करते हैं तथा देश के लोगों से आह्वान करते हैं कि भारत सरकार की मनुवादी विचारधारा के खिलाफ एकजुट होकर भारत बंद को सफल बनाएं। वही बिहार दलित चेतना रथ यात्रा पर लोगों को जागरुक होने का संदेश दिया गया था तथा ऐसे दिनों के लिए लोगों को आगाह किया था. आज वह समय आ गया है कि हम सभी को 2 अप्रैल को भारत के सभी जिला मुख्यालयों में और हर चौक-चौराहों पर बंद कर भारत बंद को सफल बनायें।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed