बनकर तैयार होने के बाद भी नहीं शुरू हुवा सासामुसा का उपस्वास्थ्य केंद्र
बिहार कथा, गोपलगंज। वर्षों से बन कर तैयार पड़े सासामुसा स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र जिसे चालू कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा, गोपालगंज की टीम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रमोहन पाण्डेय के नेतृत्व में पटना उनके आवास पर मुलाकात की जिसमें जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता, महामंत्री रितेश प्रसुन, उपाध्यक्ष सोनू राय, कमल क्लब सह- संयोजक अंकेश कुमार, राजापुर मंडल के संयोजक जीतू कुमार, युवा नेता अनीष सिंह आदि थे। मंत्री ने अनुशंसित चिठ्ठी हाथों- हाथ दिया और गोपालगंज सिविल सर्जन(CS) से मिलकर यह चिठ्ठी उनको सौंपने को कहा तथा मंत्री जी के कहे अनुसार आज ग़ोपालगंज सिविल सर्जन(CS) को आवेदन दे दिया गया। आशा है! बहुत जल्द डॉक्टर और नर्स इस हॉस्पिटल में तैनात कर दिए जाएंगे और स्थानीय लोगों को ईलाज के लिए दूर जाने कि परेशानी से राहत मिलेगी।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed