गोपलगंज: लक्ष्मी होटल के मालिक के बेटे की संदिग्ध हालत में मौत
गोपालगंज : लक्ष्मी होटल के मालिक के बेटे की संदिग्ध हालत में मौत
बिहार कथा, गोपालगंज। शहर के जादोपुर चौक होटल लक्ष्मी के मालिक के बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक हनुमानगढ़ी मोहल्ले के निवासी व होटल मालिक सुनील पांडेय का बेटा राहुल पांडेय था। राहुल की मौत के बाद उसके पिता, मां व भाई समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। राहुल की मौत की सूचना मिलने पर लोगों की भारी भीड़ उसके दरवाजे पर लग गई। बाद में मौत की सूचना मिलने पर नगर इंस्पेक्टर संजय कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल को मिर्गी की बीमारी थी। इस कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि शहर में यह चर्चा होती रही कि परिवारिक कलह से तंग आकर राहुल ने खुदकुशी कर ली है। हालांकि राहुल के परिजनों ने पुलिस को लिख कर दिया है कि उसकी मौत मिर्गी की बीमारी से हुई है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed