गोपालगंज : मां को डायन कहने मना करने पर टांग तोडी, चाकू घोंपा

गोपालगंज. नगर थाने के तिरबिरवां बलुआ टोला गांव में मां को डायन कहने से मना करने पर एक युवक को चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया गया। बेटे को बचाने को गई मां तो उसे भी पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। चाकूबाजी में जख्मी युवक का नाम रमेश महतो व उसकी मां लक्षमीना देवी शामिल हैं। दोनों को स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि युवक अपने घर से पिकनिक मनाने के लिए गांव के दुकान से समानों की खरीदारी करने गया था। इस दौरान रास्ते में गांव के ही कुछलोगों ने उस पर हमला बोल दिया। जख्मी युवक ने बताया कि पूर्व में भी मारपीट व चाकूबाजी करने वाले लोग उसकी मां पर डायन का आरोप लगाकर मारपीट किए थे। मारपीट के दौरान पूर्व में उसका पैर भी तोड़ दिया गया था। खबर लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। जख्मी युवक ने बताया कि मारपीट करने वाले लोगों ने एक तांत्रिक के कहने पर मारपीट की है।






Related News

  • वोट की ताकत का दिलाया एहसास
  • हथुआ में बूथ स्तर पर पहुँचेगा जन सुराज
  • लड़कों में सम्मान के संस्कार से रुकेगा महिलाओं के प्रति अत्याचार : सुनीता साह
  • हथुआ नगर पंचायत में महिलाओं को घर में देंगे रोजगार : सुनीता संजय स्वदेश
  • ‘ नई नियमावली शिक्षकों के साथ धोखा ‘
  • तेली उत्थान समिति की कार्यकारिणी गठित
  • अवतार से अलग हैं गांधी जी के राम : संजय स्वदेश
  • `चुनाव बा, सब लोग मीठ बोली, आोहिमें सही आदमी चुनेकेबा`
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com