विभूति राय पर चॉकलेट का लालच देकर पांच साल की बच्ची से रेप का आरोप
मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा जिले के फुलौत ओपी क्षेत्र में रविवार रात को पड़ोसी युवक ने एक पांच वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बच्ची ने बताया कि विभूति राय ने चॉकलेट का लालच देकर उसे अपने घर बुलाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपित को पकड़ लिया। इसके बाद रात में सामाजिक स्तर पर कुछ लोगों ने आपसी समझौते के आधार पर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की, लेकिन अधिकांश लोगों ने इसका विरोध किया।सोमवार सुबह को ग्रामीणों ने फुलौत पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद आरोपित को पुलिस को सौंप दिया गया। ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए आरोपित को जेल भेज दिया गया है। पीडि़त बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed