बिहार में गैंगरेप के बाद पीडिता को ही बताया चरित्रहीन, मुंह पर पोता चूना कालिख
अररिया.बिहार के अररिया जिले के बरदाहा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ अमानवीय कृत्य मामले में पुलिस ने छह आरोपितों की गिरफ्तारी की। इसमें पीड़िता के चचेरे ससुर व देवर भी शामिल हैं। वहीं पति सहित 17 आरोपित फरार हैं। इन आरोपित में ससुर-देवर सहित तीन पर दुष्कर्म करने व बाद में इन्हीं तीनों के कहने पर पति सहित अन्य आरोपितों पर महिला को चरित्रहीन कहने, सरेआम बाल काटने व चेहरे पर कालिख व चूना पोतने की प्राथमिकी थाना में दर्ज की गई है। इधर बरदाहा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि इस घटना की सूचना थाना में नहीं दी गई थी । मानवाधिकार की सूचना पर पीड़ित महिला के बयान पर मामला दर्ज कर छह आरोपित मदन सदा ,प्रमोद मंडल ,कृष्णा सदा ,शिवनारायण मंडल ,चंदन सदा ,उमेश सदा को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया है। पीड़ित महिला का पति घटना के दिन से ही फरार बताया जा रहा है । पूरे मामले की वीडीओग्राफी भी साक्ष्य के तौर पर कराई गई है ।
न्यायालय में दर्ज वाद के अनुसार अगस्त महीने में चार बच्चों के साथ घर में पीड़िता में सोई थी। इसी समय उसके चचेरे ससुर मदन सदा, देवर अजय सदा, उमेश सदा ने आवाज दी की बाढ़ आ गई है। जल्दी घर से निकलो। महिला घर से बाहर निकली तो तीनों व्यक्तियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
इसके बाद पति को पंजाब से बुलाकर चरित्रहीन होने का आरोप लगाते हुए पति सहित सभी 23 आरोपितों ने महिला के बालों को जबरन काटकर चेहरे पर कालिख व चूना पोत दिए। इस अमानवीय घटना के बाद पीड़िता के भाई ने ग्रामीण चिकित्सक से बहन का इलाज करवाया और इसकी सूचना महिला के माध्यम से मानवाधिकार आयोग दी। इतना ही नहीं अररिया न्यायालय में इस मामले को लेकर वाद दायर करवाया। इसी को लेकर बुधवार को पुलिस ने 23आरोपितों में से छह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed