घरवालों के प्रेशर में विधवा भाभी से की शादी, रात में लगा ली फांसी
गया.घरवालों को नाबालिग युवक की विधवा भाभी के साथ शादी करवाना काफी महंगा पड़ा। दिन में नाबालिग किशोर ने दबाव में शादी तो कर ली, लेकिन रात को गले में फांसी का फंदा लगा कर खुदकुशी कर लिया। बाल विवाह को सामाजिक और कानूनी अपराध नहीं मानने की भूल ने एक किशोर की जान ले ली। घटना गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के रमना विनोवानगर की है। महादेव दास नवीं कक्षा का छात्र था। उसकी शादी जबर्दस्ती विधवा भाभी से करा दी गई, जिससे वह आहत हो गया था। उसके पिता चंद्रशेखर दास ने बताया कि सोमवार को ही दिन में शादी हुई थी। उसकी भाभी रूबी देवी उम्र में भी उससे आठ वर्ष बड़ी है। उसके दो बच्चे हैं। सात साल की एक बेटी और चार साल का बेटा।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed