गोपालगंज :बीडियो मैडम से जनता ने साझा किया अपना दर्द
बिहार कथा.बैकुंठपुर (गोपालगंज). बैकुंठपुर ब्लॉक के हकाम पंचायत के समुदायिक भवन पर हकाम पंचायत के समस्याओं पर चर्चा किया गया और उसका निदान कैसे हो इसपे चर्चा हुआ, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी निभा कुमारी ने आम लोगों की समस्याओं को सुनी और आश्वासन दिलाया की जल्द से जल्द इन सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा, और साथ ही हकाम पंचायत के किसानों के फसल क्षति मुवावजा को भी लेके चर्चा हुआ.अंचल पदाधिकारी और कृषि पदाधिकारी द्वारा ये भरोसा दिलाया गया की 15 दिनों के अंदर किसानों को उनके फसल क्षति का मुवावजा भेजना शुरू कर दिया जाएगा, इस बैठक में इन पदाधिकारीयो के आलावे मनरेगा जेई, हकाम पंचायत के रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, विकास मित्र, बैकुण्ठपुर उपप्रमुख सुपुत्र बालमुकुंद सिंह, हकाम पंचायत के मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य,वार्ड सदस्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंदुरिया, भृगनाथ सिंह, राजीव परासर, चन्दन सोनी, अवधेश सिंह, अंकित मिलन तिवारी, अमित श्रीवास्तव, मंगल मांझी, शशिकांत पांडे , मनोज सिंह, सहित हकाम पंचायत के अनेक लोग उपस्थित थे.
भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैकुंठपुर ब्लॉक के अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि आज हकाम से जो शुरुवात हुई है,अगर ऐसे ही सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि पंचायतों में जाके बैठक करके लोंगो की समस्याओं को सुने और उसका निदान करे तो आम जनता का सरकार और प्रसाशन पर विस्वास बढ़ेगा।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed