गोपालगंज़: उचकागांव में लूट का विरोध करने पर युवक को चाकू घोंपा
गोपालगंज़.उचकागांव थाने के वृन्दावन गांव के समीप रविवार की देर शाम अपराधियों ने चाकू के बल पर बाइक लूटने का प्रयास किया। लूट का विरोध करने पर बाइक सवार को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया गया। जख्मी बाइक सवार गोपालपुर थाने के नरहवां शुक्ल गांव का नीरज राय बताया गया है। बाइक सवार शहर के कॉलेज रोड में किराए के मकान में रहता था। घटना के संबंध में बताया गया है कि वह अपनी पत्नी के साथ मीरगंज में अपने किसी रिश्तेदार के यहां तबीयत खराब होने की सूचना पर उसे देखने के लिए गया था। मीरगंज से वापस बाइक से घर लौटने के दौरान रास्ते में वृन्दावन गांव के पास एक बाइक पर सवार चार अपराधियों ने चाकू का भय दिखाकर बाइक रोकने का प्रयास किया। बाइक नहीं रोकने पर अपराधियों ने उसे चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया। इसके बाद उसके पास से चार हजार रुपए, मोबाइल व एटीमए कार्ड समेत अन्य सामान लूट लिए। वहीं उसकी पत्नी के पर्स से ढ़ाई हजार रुपए, मंगलसूत्र व सोने का चेन भी लूटकर फरार हो गए। घटनास्थल के नजदीक मौजूद कुछ चौकीदारों की मदद से घटना की सूचना उचकागांव थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर चाकू बाजी में जख्मी बाइक सवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed