हाय राम! मरद से 50 लाख लेकर यार संग मार रही थी मौज, फिल्मी स्टाइल में पकड़ी गई
मुजफ्फरपुर.एक महिला अपने पति के पचास लाख रूपये लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। दोनों नया घर बसाना चाहते थे, इसलिए सैंकड़ों किलोमीटर दूर चले आये। पति के रुपये लेकर यहां आने के बाद वह प्रेमी के साथ घर बसाना चाह रही थी। इसलिए टीवी समेत अन्य सामान की खरीदारी करने निकली थी। लेकिन उनकी चालाकी पकड़ी गई। चार दिनों पूर्व गुवाहाटी से पति के पचास लाख रुपये लेकर भाग निकली महिला को पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। बता दें कि महिला की शादी लगभग साढ़े तीन साल पूर्व हुई थी। वह पहले मुजफ्फरपुर में ही रहती थी। उसके पिता उत्पाद विभाग में काम करते हैं। बताया गया है कि त्रिभुवन कुमार ने पत्नी के लापता होने के मामले में कामरूप, असम के पलटन बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही थी। इसी बीच गुरुवार को त्रिभुवन को किसी माध्यम से जानकारी मिली कि उसकी पत्नी मुजफ्फरपुर में अपने प्रेमी के साथ है। युवक पत्नी की तलाश में मुजफ्फरपुर आ पहुंचा। यहां आने के बाद नगर थाने की पुलिस से कार्रवाई का आग्रह किया। पुलिस ने टावर लोकेशन के आधार पर महिला व उसके प्रेमी को एक टीवी दुकान से हिरासत में ले लिया। इस बीच दोनों पक्षों से कुछ लोग थाने पर जुटकर आपसी समझौता कराने की कवायद कर रहे थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed