सीवान : बीडीओ कार्यालय मे हंगामा
पचरुखी(सीवान):___ पचरुखी बीडीओ कार्यालय में आज सैकड़ो महिलाओं ने पहुँचकर हंगामा कर दिया।महिलाओं का आरोप था कि बाल विकाश परियोजना अंतर्गत सेविका सहायिका की बहाली में पर्यवेक्षिका द्वारा फर्जी ढ़ंग से बहाली की जा रही है।बीडीओ पचरुखी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जाँच के आदेश दिए हैं।
प्राप्त खबर के मुताबिक गोपालपुर पंचायत के वार्ड नम्बर 5 में सेविका का चयन होना था।मगर पर्यवेक्षिका शिला ठाकुर द्वारा इसमें धांधली की गयी और फर्जी आवेदक को नियमों के विपरीत गुपचुप तरीके से बहाल किया गया।अपनी बहाली को वैध करार देने के लिए पर्यवेक्षिका द्वारा वार्ड सदस्य पर जबरन हस्ताक्षर करने के लिए कथित दबाव भी बनाया जा रहा है।इसी बात से नाराज पेंग्वारा गांव की सैकड़ों महिलाएं शुक्रवार को सीडीपीओ कार्यालय पहुचीं मगर न तो वहाँ सीडीपीओ थीं और ना ही एलएस।इसके बाद महिलाएं बीडीओ के कार्यालय में पहुँचकर हंगामा करने लगी और बीडीओ डॉ इस्माइल अंसारी का घेराव किया।महिलाओं का कहना था कि यदि समय से जाँच कर कार्रवाई नहीं की गयी तो वे लोग आत्मदाह को बाध्य हो जाएंगी।जिसकी सारी जिम्मेदारी बीडीओ और सीडीपीओ की होगी।डॉ अंसारी ने जाँच का आस्वाशन देते हुए महिलाओं को शांत कराया।मौके पर गीता देवी,शांति देवी,ललिता कुँवर,शोभा देवी और मुखिया पिंकू बाबा समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed