सिवान : सिवान जंक्शन पर बेटिकट 300 यात्री को पकड़ा गया

चेकिंग अभियान की वजह से टिकट काउंटरों पर लगी भीड़
सिवान जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए वाणिज्य विभाग ने सिवान जंक्शन पर किलाबंदी अभियान चलाया गया। वही ट्रेनों में बेटिकट चलने वाले यात्रियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर 300 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान स्टेशन परिसर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि किलाबंदी अभियान के तहत टीटीई व आरपीएफ के जवानों से पूरे रेलवे परिसर की नाकेबंदी कर दी गई थी । वाणिज्य विभाग विभाग द्वारा पूरे दिन इस अभियान को चलाया गया। मुख्यचल टिकट निरीक्षक सीएल साह ने बताया कि ट्रेनों में बेटिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के विरोधी अभियान चलाया गया है। जिसमें 300 लोगों को बेटिकट यात्रा करते गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर अनाधिकृत रूप से घूमने या आने जाने वाले लोगों के सघन तलाशी ली गई । गिरफ्तार लोगों से रेल अधिनियम के तहत जुर्माना लगाकर एक लाख पचासी हजार रुपए के राजस्व की वसूली की गई है । सघन चेकिंग अभियान से रेलवे बुकिंग काउंटरो पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई । वही दरौंदा पचरुखी जीरादेई व मैरवा जंक्शन पर किलाबंदी अभियान चलने की वजह से यात्रियों को ट्रेनों में यात्रा करने के लिए टिकट कटाना पड़ा मौके पर आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर परमेश्वर कुमार सरोज कुमार, एसआई वीरेंद्र कुमार, श्रीनिवास कुमार आदि थे ।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed