शादी में चली गोली,दुल्हे का चचेरा भाई समेत दो की मौत
बिहार कथा. पूर्णिया. पूर्णिया के रघुवंश नगर सहायक थाना क्षेत्र में शादी की खुशी उस वक्त गम में तब्दील हो गई जब शादी के 1 दिन पहले संगीत कार्यक्रम के दौरान गोली चलने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई पुलिस के अनुसार मटियानी गांव निवासी रणधीर कुमार की शादी आज होने वाली थी इससे पहले मंगलवार की रात घर में संगीत कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान के मौके पर हवा में गोली चलाई जा रही थी बताया जा रहा है कि इसी दौरान गलत दिशा में गोली चलने से वहां मौजूद लोगों को गोली लग गई जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई सहायक थाना के प्रभारी श्याम कुमार ने बुधवार को बताया कि मृतकों की पहचान साहेब कुमार उम्र 15 वर्ष और आशीष कुमार उम्र 17 वर्ष के रूप में की गई है | साहेब रणधीर के चाचा का बेटा है वही आशीष इस कार्यक्रम में वीडियोग्राफी कर रहा था| इस मामले को बताते हुए कहा कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की सभी दृष्टिकोण से छानबीन कर रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया गया है और लोगों से पूछताछ की जा रही है |
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed