ये क्या!!चपरासी संग फरार हो गई टीचर
बक्सर. इश्क कब कहां परवान चढ़ जाए कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक मामला डुमरांव के सोंवा में हुआ है। वहां के मध्य विद्यालय की एक शिक्षिका के हाईस्कूल के चपरासी के साथ भाग गई। वहां के हेडमास्टर ने इस बाबत विभाग को अवगत कराया है। जानकार सूत्रों का कहना है कि दोनों का इश्क पहले से ही चल रहा था। पिछले दिनों यह पूरी तरह परवान पर चढ़ा और दोनों ने एक साथ रहने का मन बना लिया और रफू चक्कर हो गए। बताया जाता है कि दोनों शादीशुदा हैं और दोनों के बाल-बच्चे भी हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि अक्टूबर माह से ही इन दोनों का पता नहीं चल रहा है। दोनों के परिजनों ने थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। बहरहाल, हाईस्कूल के हेडमास्टर ने इस आशय की जानकारी से विभाग को अवगत कराया है कि चपरासी काफी दिनों से लापता चल रहा है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed