दोस्त की गर्लफ्रेंड से गया था मिलने, बिजली के पोल से बांधर कर हुई पिटाईp
बांका. बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के बुढ़वाबथान में गुरुवार की रात एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद युवक को छोड़ा गया। पीडि़त युवक पर अपने दोस्त की प्रेमिका से मिलने के लिए गांव आने का आरोप है। बताया जा रहा है कि गोवरदाहा निवासी संजय तूरी बाजार से अपने घर जा रहा था। उसी दौरान बुढ़वाबथान में कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। फिर बिजली के खंभे से बांधकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर युवक को बचाया। युवक ने बताया कि गांव के ही उसके एक मित्र हूरो तूरी बुढ़वाबथान की एक लड़की से प्यार करता है। लड़की के परिजनों को यह पसंद नहीं है।
गुरुवार की रात को वह केडिय़ा हाट से लौट रहा था। तभी लड़की के कुछ रिश्तेदारों ने उसे हूरो तूरी का दोस्त होने के नाते पकड़ लिया। इसके बाद बिजली के खंभे में बांधकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इधर, शुक्रवार को ग्रामीणों ने युवक को मुक्त कर घर भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि युवक द्वारा लिखित शिकायत नहीं की गई है। शिकायत करने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed