गोपालगंज : दवा दुकानदार के आदमी को कट्टा दिखाकर चार लाख लूटे
गोपालगंज.भोरे-बंगरा मुख्य पथ पर रौतानिया पोखरा के समीप बकाए की वसूल कर बोलेरो से आ रहे दवा वितरक के कर्मचारियों से कट्टा दिखा कर चार लाख रुपए लूट लिए गए। घटना मंगलवार की रात की बतायी जा रही है। पुलिस मामले में तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं एक बाइक को भी जब्त कर लिया है। बताया जाता है की बथुआ बाजार में स्थित देव कुमार प्रसाद की दवा की होल सेल दुकान है। दुकान के कर्मी तमन्ना आलम, उमाशंकर गोंड़ व श्रीकांत कुमार बोलेरो से दवा देने और दवा का पैसा वसूल करने बंगरा बाज़ार गए हुए थे। मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे तीनो बोलेरो से वापस आ रहे थे । इस दौरान रौतानिया पोखरा के पास भोरे की तरफ आ रहे बाइक सवार युवकों ने ओवर टेक कर बोलेरो को रोक दिया। बोलेरो के रुकते ही झाड़ी में छुपे हुए तीन बदमाश वहां पहुंच गए । फिर बदमाशों ने बोलेरो की चाबी निकाल ली। इसके बाद अपराधियों ने चार लाख रुपए का बैग व दो मोबइल लूट कर फरार हो गए । बाद में कर्मियों इसकी सूचना मालिक को दी । मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी । उसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खजुराहा के पास से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक सहित तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed