कोचिंग का ऐसा प्यार : छत पर चढ़ प्रेमिका बोली- शादी करो नहीं तो कूद जाऊंगी
बांका. फिल्म ‘शोले’ में बसंती का प्यार पाने के लिए वीरू पानी की टंकी पर चढ़ जाता है। चीख-चीख कर लोगों को बुलाता है और शादी न करने पर जान देने की धमकी देता है। ये तो हुई रिल लाइफ की बात। बिहार के बांका जिले में ठीक इसी तरह की कहानी देखने को मिली। लेकिन यहां प्रेमिका छत पर चढ़ गई और चीख-चीखकर प्रेमी से कहने लगी कि मुझसे शादी करो नहीं तो जान दे दूंगी। प्रेमी की तरह से कोई रिस्पॉन्स न आया तो लड़की बिजली के पोल के पास पहुंच गई। पोल के पास जाकर प्रेमिका ने कहा कि मैं ऊपर चढ़ जाऊंगी और बिजली का तार पकड़कर मर जाऊंगी। प्रेमिका की जिद देखकर भी प्रेमी ने शादी तो नहीं की उल्टे घर छोड़कर भाग गया। जानकारी के अनुसार, बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शुक्रवार को घटी। सूरज कुमार सुल्तानगंज में लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। उसी लॉज के पास रहकर मुंगेर की एक लड़की इंटर की पढ़ाई करती थी। दोनों एक ही कोचिंग में पढ़ते थे। साथ पढ़ाई करते हुए दोनों पहले दोस्त बने फिर एक-दूसरे से प्यार करने लगे।
इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। वे एक-दूसरे के घर आने-जाने लगे, लेकिन दोनों के घरवालों को यह रिश्ता पसंद न था। इस बीच प्रेमी सूरज कुमार मोबाइल नंबर बदलकर प्रेमिका को छोड़ने की कोशिश करने लगा। इससे तंग प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी करने की जिद पर अड़ गई। लड़की को घर के सामने धरने पर बैठा देख उसका प्रेमी घर छोड़कर भाग गया। लड़का शनिवार दोपहर तक अपने घर नहीं लौटा। हार थक कर लड़की अपने घर लौट गई।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed