बनना चाहती थी अफसर, बहनोई ने बना डाला कॉल गर्ल
बिहार में एक ईंट भटठे के मालिक ने खरीदा था, भाग कर रांची पहुंची
रांची/.पटना – यह कहानी है गुडिया (बदला हुआ नाम) की. पिता के देहांत के बाद 17 साल की इस युवती की मां ने दूसरी शादी रचा ली. वह पढ लिख कर अफसर बनने का ख्वाब दे रही थी. लेकिन उसे क्या पता था कि हर सपने हकीकत में नहीं बदले है. उसके सौतेले बाप ने उसे बिहार में एक ईंट भट्ठे के मालिक को बेच दिया. यहां उसे शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी. यहां एक दिन मौका देखकर वह भाग निकली. इसके बाद रांची के चिरौंदी स्थित अपने घर जब वह पहुंची तो मां ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया. ऐसे में एक बार फिर वह बेसहारा हो गई.
मां द्वारा घर से निकाले जाने के बाद कुछ लोगों ने उसे मदद करने का आश्वासन देकर अपने पास रखा. उन लोगों ने उसे जबर्दस्ती जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया. मजबूरियां कुछ ऐसी थी कि पेट की खातिर वह कॉल गर्ल बन गई. इस बीच एक दिन एक एनजीओ ने उसे भटकते हुए हालात में देख लिया. पूछे जाने पर उसने अपनी दास्तां बता दी. इसके बाद एनजीओ आरती (बदला नाम) को अपने संरक्षण में रह रही है. उसने बताया कि वह अब भी पढ़ना चाहती है. अगर उसे सहयोग मिले तो कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर नौकरी करना चाहती है. फिलहाल वह एक एनजीओ कर्मी के संरक्षण में रह रही है ।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed