सीवान : बोलेरो ट्रक के चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की मौत
सिवान- मैरवा मुख्य मार्ग दरोगा राय कॉलेज के नजदीक बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, बाइकसवार ट्रक के नीचे जा गिरा और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, बोलेरो चालक बोलेरो लेकर हुआ फरार। मौके पर पहुची पुलिस।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुफसिल थाने के सियारी कर्ण निवासी ब्रह्मा शर्मा 52 वर्ष् मैरवा की तरफ से सिवान अपनी मोटरसाइकिल से आ रहे थे कि
मार्ग दरोगा राय कॉलेज के विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलोरो ने टक्कर मार दी।जिसके बाद वह सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रही एक ट्रक ने रौंद दिया ।जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि उसका चालक एवम सहयोगी फरार हो गए । पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की जांच कर रही है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed