सीवान : अररिया के राजद सांसद तस्लीमुद्दीन के निधन पर राजद विधायक संग कार्यकर्ताओ ने जताया गहरा शोक।
हुसैनगंज –
प्रखंड के राजद समथर्क व रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव ने राजद सांसद मो.तस्लीमुद्दीन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है । विधायक हरिशंकर यादव ने तस्लीमुद्दीन की आत्मा को शांति की कमाना करते हुए कहा कि उनके निधन से बिहार की राजनीति को गहरा झटका लगा है । उनके निधन से राजद परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है ।
हुसैनगंज प्रखंड अध्यक्ष धनन्जय कुशवाहा ने बताया की वे काफी समय से बीमार चल रहे थे । चेन्नई के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था । इलाज के द्वारान ही उनकी मौत हो गई।
पार्टी के शैलेन्द्र यादव, अरमुल्लाह सिद्दीकी, हामिद रजा उर्फ़ डब्लू खान, राजदेव यादव, रुदल यादव, जुल्फिकार अली भुट्टू, तौसीफ ज़या उर्फ़ लाडले, मोहम्मद आसिफ, ब्बलु अंसारी, रंगीला यादव, शिबली हसन, अदनान अहमद, मो. कैफी, उमेर अहमद, नुरुलहक़, इसत्याक अहमद, सोनू ने उनके निधन पे शोक व्यक्त किया ।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed