सीवान में सड़क दुर्घटना : आठ साल की बच्ची समेत तीन की मौके पर ही मौत
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. सीवान. सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में आज सड़क दुर्घटना में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गयी तथा चार अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के सात लोग एक बोलेरो में सवार होकर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मलमलिया गांव जा रहे थे तभी सीवान से पटना जा रही एक बस ने उनके वाहन में सीवान-बसंतपुर मार्ग पर एक आरा मील के निकट सीधी टक्कर मार दी । इस दुर्घटना में आठ साल की एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा चार अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि घायलों में से दो को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा दो अन्य को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है । दुर्घटना के बाद बस का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस् ाबीच दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग उग्र हो गये और बस को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया । उग्र लोगों ने सीवान- बसंतपुर मार्ग को जाम कर दिया है । पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लोगों को समझाने के प्रयास में लगे हैं।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed