सिवान : मुड़ा कर्मवार का संजय एसआई पातेपुर थाने में किया आत्महत्या का प्रयास
दरौली(सिवान) – थानाक्षेत्र के मुड़ा कर्मवार के संजय साह जो की काटी थाने के पातेपुर ओपी में पदस्थापित एसआई है। रविबार की सुबह गोली मार आत्महत्या करने का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजन इस घटना को सुन आनन-फानन में मुजफ्फरपुर के लिए चले गए हैं। आत्महत्या का प्रयास करने के पिछे कारणों का पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि मुड़ा कर्मवार गांव निवासी काशीनाथ गोड़ का पुत्र संजय साह वर्ष 2009 में एसआई पद पर चयनित हुए थे। उनका पहला पोस्टिंग बैशाली के हाजीपुर में हुई थी। वर्तमान में काटी थाने के पातेपुर ओपी में पदस्थापित थे। एसआई संजय के पत्नी कल्याणी देवी, एक पुत्र व दो पुत्री है। शनिवार को एसआई संजय साह के चाचेरी बहन की बरात आई थी। जिसमें पत्नी कल्याणी देवी व बच्चे ननद की शादी में मुजफ्फरपुर से शामिल होने गांव मुड़ा कर्मवार आई थी। स्वयं एसआई संजय अवकाश नहीं मिलने के कारण चचेरी बहन के शादी समारोह में शामिल नहीं हो पा सका। रविवार को सुबह वरात की विदाई हुई थी की संजय की आत्महत्या करने का प्रयास की मनहुस खबर परिजन को मिली। आत्महत्या के प्रयास की खबर सुन पत्नी कल्याणी देवी व तीनो बच्चे सहित परिजनों में कइ तरह की शंकाओं के साथ मुजफ्फरपुर के लिए चले गए।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed