पूर्वी चंपारण में आधी की तरह चला रहे थे स्कार्पियों, पुल पर आ गई मौत
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. मोतिहारी. बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी थाना क्षेत्र में कल देर रात एक निजी जीप के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये । पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय उच्च पथ 28 पर बंगरी पुल पर तेज रफ्तार एक स्कार्पियों टकराने के बाद पलट गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि मृतक और घायलों के संबंध में तत्काल पता नहीं चल सका है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त जीप को जब्त कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed