देवदत्त यादव के बेटे प्रेमशंकर ने थामा राजद का दामन, मिथिलेश तिवारी और मंजीत सिंह की बढ़ेगी मुश्किलें
संवाददाता बिहार कथा .गोपालगंज. गोपालगंज में बैकुंठपुर के पूर्व विधायक स्वर्गीय देवदत्त प्रसाद के पुत्र प्रेम शंकर यादव ने राजद का दामन थाम लिया है.पटना के प्रदेश कार्यालय में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं पूर्व उप मुख्य्मंत्री तेजस्वी यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे एवं गोपालगंज के पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजु के समक्ष दर्जनों समर्थकों के साथ प्रेम शंकर यादव ने घर वापसी करते हुवे पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया. इस मौके पर पिंटू पाण्डेय, जिला पार्षद सुरेन्द्र रॉय , प्रदीप देव, महंत सत्यदेव समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. ज्ञात हो कि पिछले विधानसभा चुनाव में प्रेमशंकर यादव ने बागी तेवर अपनाते हुए अच्छी खासी वोटों की सेंधमारी की थी. इस कारण जदयू के उम्मीदवार मंजीत सिंह चुनाव हार गए और भाजपा के मिथिलेश तिवारी जीत गए थे. लेकिन अब आगामी चुनाव में यदि राजद की ओर से प्रेमशंकर यादव चुनावी मैदान में उतरते हैं, तो यह मंजीत सिंह समेत मिथलेश तिवारी के लिए कठिन होगा और जीत सुनिश्चित कराना मुश्किल होगा.
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed