पड़ोस की लड़की से लव मैरिज तो घर से खींच कर मारी गोली
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. भागलपुर. बिहार में भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने कल देर रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने आज यहां बताया कि गोरा चक्की गांव निवासी हिमांशु यादव ने पड़ोस की एक लड़की से एक माह पूर्व प्रेम विवाह किया था । प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने देर रात हिमांशु को घर से जबरन बाहर लाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी । अपराधियों ने विरोध करने पर युवक की मां जैसल देवी को भी पीट-पीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया. श्री कुमार ने बताया इस प्रेम विवाह से लड़की के परिजन नाराज थे जिसे लेकर कल गांव में पंचायत भी हुयी थी । घायल महिला को इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है । इस सिलसिले में जैसल देवी के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है । पुलिस ने अशोक यादव और प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अन्य फरार हैं।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed