गोपालगंज में पेड़ काटने से रोका तो 70 साल की बुढ़िया माई को पीट पीट कर मार डाला
गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में पेड़ काटने को लेकर उपजे विवाद में 70 वर्षीय वृद्ध महिला की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गयी। इस घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। घटना भोरे के हरदिया गांव की है। मृतक महिला का नाम छठिया देवी है। वह हरदिया निवासी स्वर्गीय संतन सिंह की पत्नी थी। जानकारी के मुताबिक भोरे के हरदिया गांव में मृतक महिला की पड़ोसी महिलाएं सेमर का पेड़ काट रही थी। पेड़ काटने की सूचना मिलते ही छठिया देवी पेड़ काटने वालों को मना करने गयी। लेकिन, इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और दूसरे पक्ष की महिलाओं ने छठिया देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना के बाद भोरे पुलिस ने गांव की ही फुलझड़िया देवी सहित 3 महिलाओं को नामजद किया है। बहरहाल, सभी आरोपी घटना के बाद से ही फरार हैं। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। input with thanks from http://hindi.eenaduindia.com
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed