चंपारण में बखौफ अपराधियों ने मुंशी को गोली मारी
तैयब हसन ताज
कोटवा ( पूर्वी चम्पारण ) लहना वसूल कर लौट रहे मुंशी को गोलीमार कर नगदी सहित बही खाता लूट ली। घटना थाना क्षेत्र के गढ़वा चौक समीप एन एच 28 पर गुरुवार की शाम घटित हुई। घायल मुंशी का ईलाज स्थानीय नीजि नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार कर मोतिहारी भेजा गया। घटना के सम्बन्ध में घायल श्रुति टेक्सटाइल रघुनाथ पुर मोतिहारी के मुंशी अरुण कुमार पासवान ने बताया कि बझिया लक्ष्मी वस्त्रालय से लहना कर मोतिहारी लौट रहे थे कि उक्त जगह पर दो पैशन प्रो बाइक पर चार अपराधी पीछा करते हुए मेरे दाहिने पैर में गोली मार मेरे माथे पर बन्दुक के बट से मारकर मुझे बुरी तरह जख्मी कर दिया।पॉकेट से पंद्रह हजार रुपये बैग में रखे साड़ी एवं जरुरी कागजात लूट कर भोपतपुर की तरफ भाग निकले।प्रभारी थानाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबिन की जा रही है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed