गोपालगंज : डेढ़ साल के बच्चे का गलाघोंट कर भूसा में दबाया
बिहार कथा, गोपालगंज : भले ही हमारे आसापास सबकुछ ठीकठाक दिख रहा हो, लेकिन हम कितने कू्रर समाज में जी रहे हैं, इसका अंदाजा हमें नहीं है. उचकागांव थाना क्षेत्र के ब्रहमाइन गांव में घर के चौखट से एक डेढ़ वर्षीय मासूम की अगवा कर गला दबाकर हत्या भूसे में दबा दिया गया था. निश्चय ही यह कू्रर काम आसपड़ोस में छिपे किसी राक्षस प्रवृति के आदमी का ही होगा.
घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. मिली जानकारी के अनुसार उचकागांव थाना क्षेत्र ब्रहमाईन गांव निवासी मैन्नुद्दीन मियां का डेढ़ वर्षीय पुत्र अहमद दोपहर में दरवाजे पर खेल रहा था. परिजन भी वहीं बैठे हुए थे. अचानक किसी कार्यवश उसके परिजन घर के अंदर चले गए. जब वे बाहर आए तो देखा कि उनका पुत्र दरवाजे पर मौजूद नहीं है. इसके बाद परिजन चितिंत हो गए और खोजबीन शुरू कर दी. इधर गांव के कुछ लड़के खेलने में मशगूल थे. वे खेलते-खेलते गांव के बाहर स्थित झोपड़ी, जिसमें भूसा रखा हुआ था, वहां पहुंचे. एक बच्चे की नजर भूसा में दिखाई दे रहे हाथ पर गई. वे चिल्लाते हुए गांव की तरफ भागे. बच्चों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. इस सूचना के बाद गांव के दर्जनों लोग झोपड़ी में पहुंचे और मासूम बच्चे का शव निकाला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई. परिजन के बयान पर पुलिस अपराधी की तलाश कर रही है.
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed