सगी मां दूसरे के साथ भागी थी, बेटे ने सौतेली मां को गोली मार खुद को भी गोली से उड़ाया
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क
मुंगेर. बिहार में मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह सौतेले बेटे ने मां की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि विषहरी स्थान वार्ड संख्या 18 निवासी ममता देवी (40) को उसके सौतेले बेटे हीरा लाल उर्फ राहुल (25) ने सुबह में गोली मारकर हत्या कर दी और खुद को गोली मार ली जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गयी. राहुल की मां कुछ वर्ष पहले दूसरे के साथ चली गयी थी, जिसके बाद उसके पिता ने ममता के साथ दूसरी शादी की थी. सूत्रों ने बताया कि सौतेली मां ममता अपने पुत्र को ज्यादा मानती थी जिससे राहुल नाराज रहता था और इसी को लेकर उसने इस घटना को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है.
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed