शर्मनाक! बिहार के स्कूलों में आज भी हैं दोर्णाचार्य!
स्कूल में गाना नहीं गाने पर महादलित छात्रा की पिटाई
बिहार कथा. सुपौल. बिहार के सुपौल जिले के एक स्कूल में गाना नहीं गाने पर गुस्से में आकर शिक्षक ने शनिवार को एक महादलित छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी। मामला बिहार में सुपौल जिले के बसहा मध्य विद्यालय से जुड़ा है। रविवार को पीड़ित छात्रा के परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ थाना में शिकायत की। कक्षा सात की छात्रा नीतू कुमारी का कहना है कि शनिवार को स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक राजकिशोर भगत ने उसे गाना गाने के लिए कहा। जब उसने कहा कि उसे गाना गाने नहीं आता है तो शिक्षक छड़ी से उसकी पिटाई करने लगे। उसे इतनी बेरहमी से पीटा गया कि पीठ पर गहरे जख्म हो गए। घर लौटी छात्रा ने रविवार को घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पहले उसका इलाज कराया फिर पुलिस से शिकायत की। छात्रा ने शिक्षक पर जाति सूचक गाली देने का भी आरोप लगाया है। उधर, घटना के बाद से आरोपी शिक्षक फरार बताए जा रहे हैं।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed