नहीं पसंद था सांवला दूल्हा, दे दी जान
पटना. दुल्हन को अपना होनेवाला दूल्हा पसंद नहीं था, क्योंकि उसका रंग काला था। परिवार वालों ने तो काफी सोच-समझकर रिश्ता तय किया था लेकिन उसे दूल्रिहा पसंद नहीं था। इस बात को लेकर लड़की तनाव और गुस्से में रहती थी। उसने लड़के के रंग को लेकर परिवार वालों से शादी के लिए मना भी किया था। लेकिन जब उसकी बात परिजनों ने नहीं सुनी तो उसने सुसाइड कर लिया। यह घटना बिहार के जहानाबाद के प्रोफेसर कॉलोनी की है। मिली जानकारी के मुताबिक युवती आरती राज अपने माता-पिता और एक शादीशुदा बहन के साथ जहानाबाद के प्रोफेसर कॉलोनी में रहती थी। करीब महीने भर पहले ही उसकी शादी तय हुई थी, शादी की तारीख दो मई थी। परिजन महेश ठाकुर ने बताया कि जिस लड़के से आरती की शादी तय हुई थी वह सांवला था। आरती को लड़का पसंद नहीं था, इसे लेकर आरती को घरवालों ने काफी समझाया था कि घर परिवार सब ठीक है। भविष्य में उसे कोई दिक्कत नहीं होगी। माता-पिता की बात से वह काफी परेशान रहती थी, रविवार को आरती ने अपने-आपको कमरे में बंदकर फांसी लगा ली।
परिजनों ने फांसी से आरती को लटका देखा तो नीचे उतारा। पुलिस के साथ परिजन अस्पताल लेकर आरती को आए। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed