तीन साल के बच्चे को कार ने कुचला, भीड़ ने ड्राइवर को पीटर-पीटर कर मार डाला
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क. छपरा. बिहार में सारण जिले के सरैया थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव के निकट कार की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत से आक्रोशित लोगों ने चालक को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नंदनपुर गांव निवासी अंकित कुमार (03) सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना से आक्रोशित लोगों ने चालक शंकर राय को वाहन से उतारकर उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल शंकर ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed