जिस गांव में लालू के रिश्तेदार ने चलाई गोली, वहां अभी भी है तनाव, तीन गिरफ्तार
प्रकरण में सबसे बड़ा सवाल, पुलिस को लिखित सूचना पर तुरंत कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
अनुज कुमार सिंह. बिहार कथा. गोपालगंज.
माझा थाना के मल्लिकाना गांव मे राजद सुप्रीमो लालू यादव के दबंग रिश्तेदारो द्वारा संजय सिंह एवं उनके परिजनों पर गोली बारी कर जानलेवा हमला किया गया. घटना में 6 लोग घायल हुए हैं, 10 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है , तथा 3 लोग गिरफ्तार किए गए है ,अभी भी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है तथा लोग दहशत में है, हैरान करने वाली बात यह है की घटना के 2 दिन पूर्व जब संजय सिंह के परिजनों द्वारा स्थानीय थानाध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक गोपालगंज को लिखित सूचना दी गई. इस प्रकरण में राजनीतिक कार्यकर्ता पंकज सिंह राणा ने कहा कि
दबंगों पर कार्रवाई की मांग की गई तो किन परिस्थितियों में स्थानीय थाना द्वारा उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई नहीं की गई? यदि समय रहते माझागढ थाना पुलिस द्वारा निरोधात्मक कार्रवाई की गई होती, तो शायद इस बड़े हादसे को टाला जा सकता था. लेकिन स्थानीय पुलिस का भू-माफियाओं से मजबूत गठजोड़ है और उससे भी आश्चर्य की बात यह है कि इतने बड़े घटना के बाद भी अभी तक माझा के थाना अध्यक्ष के विरुद्ध पुलिस कप्तान द्वारा कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई ? क्या मामले में अभियुक्तों को मदद पहुंचाने एवं केश को प्रभावित करने की मंशा से घटना के 48 घण्टे बाद भी स्थानीय थानाध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं की गई? जो चिंता का विषय है, पुलिस के निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह खडा कर रहा है. पुलिस प्रशासन को पक्षपात से ऊपर उठकर न्याय हित में कार्य करना चाहिए और उक्त घटना को रोक पाने में विफल और समय पर त्वरित कार्रवाई नहीं करने वाले माझा गढ़ के थानाध्यक्ष पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए. तभी आम जनता में स्थानीय पुलिस अपना विश्वास कायम रख पाएगी.
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed