सिवान : घेराव करने को ले सेविका सहायिका ने की बैठक
महाराजगज – प्रदेश संगठन इकाई के आह्वान पर प्रखंड क्षेत्र की सेविका-सहायिकाओं ने आगामी 20 अप्रैल को सीएम के घेराव की तैयारी शुरू कर दी । जिसे लेकर सेविका सहायिकाओं ने शहर के मौनिया बाबा स्थल पर बैठक की। बैठक की अध्यक्षता रमेश उपाध्याय ने की। जिन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई सेविका सहायिका को सरकारी सेवक का दर्जा को लेकर है। जिससे संघ के लोग अपनी आंदोलन को तीव्र करने का निर्णय लिया है। 20 अप्रैल को पूरे राज्य की सेविका व सहायिका इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पटना में घेराव करेगी।जिसमें महाराजगंज संघ इकाई शामिल होगा।बैठक में अर्चना मिश्र, देवंती देवी, पुष्पा देवी के अलावे कई दर्जन सेविका सहायिका शामिल रही ।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed