सिवान : अधिसूचना से पहले बन रही हार जीत की रणनीति
सिवान – नगर परिषद चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने में सिर्फ 48 घंटे बाकी हैं, विजयी पार्षदों के साथ भावी प्रत्याशी भी रणनीति बनाने लगे हैं। मोहल्ले-मोहल्ले बैठक कर दमदार प्रत्याशी के चयन पर सहमति बनाई जा रही है। चुनाव को ले नियमानुसार तैयारी भी हो रही है। चुनावी प्रक्रिया के अनुसार एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अपने साथ प्रस्तावक व समर्थक का नो ड्यूज बनवा रहे हैं। वैसे दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले भी एक प्रस्तावक व समर्थक से अपना कार्य चला सकते हैं, लेकिन किसी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था भी की जा रही है। हर तरह की जीत हार की रणनीति तो बन ही रही है। नामांकन में किसी प्रकार की कमी न हो जिसके कारण छटनी का सामना करना पडे इसे लेकर चुनाव से जुड़े अधिकारी और अपने वकीलों से भी बराबर सम्पर्क में है।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed