जदयू के होली मिलन में बार बालाओं का डर्टी डांस
मंच पर लगा था नीतीश की तस्वीर वाला पोस्टर
जहानाबाद। बिहार में होली का रंग आम से लेकर खास तक पर चढ़ा है। सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न जगहों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जहानाबद में जेडीयू कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में खूब अश्लीलता परोसी गई। मंच पर सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर लगा, बार बालाओं से भोजपुरी की अश्लील गीतों पर ठुमके लगवाए गए। इस दौरान हजारों की संख्या में नीचे बैठ जेडीयू कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम लुत्फ उठाया है। इस कार्यक्रम का आयोजन जहानाबाद के कोर्ट एरिया में किया गया था। मंच पर दो महिला डांसक भोजपुरी की बलगर गीतों पर डांस करती रहीं लेकिन मंच पर लगे सीएम की तस्वीर का किसी ने लिहाज नहीं किया। वहीं, जेडीयू नेता ने कहा कि यहां हर होली मिलन का आयोजन किया जाता है। source with thanks from http://hindi.eenaduindia.com
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed