गोपालगंज : माटी के तेल से भगा रहे थे मच्छर, खुद ही जिंदा जल कर मरे, बीबी भी गंभीर
घर में लगी आग, पत्नी की मौत, पति गंभीर
संवाददाता. बिहार कथा. गोपालगंज। जिले के मांझा थानाक्षेत्र में आग लगने से दो लोग जल गए हैं। बताया जाता है कि घर में आग लगने से पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गए, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गोपालगंज जिले में एक घर में आग लगने से पति-पत्नी झुलस गए। जिसमें इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत खतरे से बाहर है। यह घटना मंगलवार की रात मांझा थानाक्षेत्र के कोल्हुआ गांव की है। मृतक महिला का नाम सुमन देवी है और वह मांझा के कोल्हुआ निवासी मंगल साह की पत्नी थी। पीड़ित मंगल साह के मुताबिक मंगलवार रात खाना खाने के बाद, मच्छर भगाने के लिए किरासन तेल छिड़कर घर में धुआं करने की कोशिश कर रहे थे। तभी अचानक कपड़े में आग लग गयी। आग बुझाने के दौरान पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसी पत्नी को गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन पत्नी की मौत रास्ते में ही हो गयी।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed