सैनिक स्कूल गोपालगंज में 451 छात्रो के मार्च पास्ट से गणतंत्र दिवस पर बना विहंगम नजारा
गोपालगंज. biharkatha.com सैनिक स्कूल गोपालगंज ने भारत देश के गणतंत्र दिवस की 68वीं वर्षगांठ के इस पावन अवसर को बड़े ही धूमधाम से मनाया । गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर प्राचार्य sk सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगा फहराया और सलामी दी । इसके बाद सैनिक स्कूल के सभी सदनों के 451सैन्य छात्रो ने बरी से मार्च पास्ट परेड़ का भव्य प्रदर्शन किया गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर प्रचार्य एस के सिंह ने स्कूल में पूरी मेहनत एवं लगन से कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना अभूतपूर्व योगदान देने वाले स्कूल के चार शिक्षको, एक प्रशासनिक कर्मचारी ,एक पिटी इंस्ट्रक्टर , दो एनसीसी इंस्ट्रक्टर ,दो एनसीसी सिविल कर्मचारी एवं छः सामान्य कर्मचारीयो को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।सिनर्जी प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका श्रीमती आभा अग्रवाल को भी उत्कृष्टता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । अंत में प्रचार sk सिंह ने समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियो का स्वागत किया और सभा को सम्बोधित किया ।उन्होंने उपस्तिथ सैन्य छात्रों को कठिन परिश्रम करने की सलाह दी और राष्ट्र के उत्थान में अपनी भागीदारी सुनिश्चत करने के लिए प्रोत्साहित किया।प्राचर्य ने सैन्य छात्रों को अधिक से अधिक सांख्य में रक्षा सेवाओं में अपना कैरियर बनाने की सलाह दी और बताया की भारत माता हमारी जन्म भूमि भी है और कर्म भूमि भी भारत माता की सेवा करने के लिए सैन्य सेवाओ से बेहतर और कोई अन्य क्षेत्र नही है। उप – प्राचार्य लेफिटनेंट कर्नल इन्द्रजीत सिंह ने सभी सैन्य छात्रो एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए दी।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed