सीवान के डीएम महेंद्र कुमार ने चलाई साइकिल
सीवान। biharkatha.com 21 जनवरी को मध निषेध को लेकर बनने वाले मानव श्रृंखला की तैयारी में जिले का प्रशासनिक महकमा जुट गया है। इसके लिए प्रचार-प्रसार तेज कर दिया गया है। शहर के गांधी मैदान से रविवार की सुबह साइकिल रैली निकाली गयी। साइकिल रैली में खुद जिलाधिकारी महेंद्र कुमार भी शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने रैली कोे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल चलाकर रैली में शामिल छात्रों और अफसरों का डीएम ने उत्साहवर्धन किया। साइकिल रैली में डीईओ विश्वनाथ प्रसाद विश्वकर्मा, सर्वशिक्षा के डीपीओ राजकुमार समेत कई अफसर शामिल थे।इसके पहले डीएम ने नशा मुक्ति का संदेश दिया। कहा कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसे लेकर लोगों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। मानव श्रृंखला का निर्माण 21 जनवरी को किया जाना है। जिले में एक मुख्य मार्ग और चार उपमार्ग पर मानव श्रृंखला बनाने की तैयारी की जा रही है। जिले में 270 किलोमीटर मानव श्रृंखला बनानी है। सोमवार को सभी स्कूलों में अभिभावकों के साथ बैठक कर मानव श्रृंखला के बारे में जानकारी दी जाएगी। अभिभावको से सहयोग करने की अपील की जाएगी
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed