नोट बंदी के खिलाफ महिला कांग्रेस पीटेगी थाली
भागलपुर. biharkatha.com नोट बंदी के खिलाफ महिला कांग्रेस सोमवार को सड़कों पर निकल कर थाली पीटेगी। इसके बाद जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया जाएगा। पूरे जिले में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कोमल सृष्टि ने बताया कि नोट बंदी के 50 दिन पूरे हो गए लेकिन देश में हालत सामान्य नहीं हुए हैं। प्रधानमंत्री ने यहां भी जुमला ही बोला। नोट बंदी सबसे अधिक महिलाएं प्रभावित हुई हैं। घर के राशन पानी पर भी नोट बंदी का असर हुआ है। महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष पूजा साह और समन्वयक अनामिका शर्मा ने कहा कि जब तक देश में हालात सामान्य नहीं होंगे कांग्रेस का आंदोलन चलता रहेगा।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed