बेवफा पति को खोजने गुजरात से पहुंची सीवान
थानाध्यक्ष की पहल पर मिला दूसरे पति का साथ
पहले भगवानपुर के हुलेसरा गांव के युवक पर शारीरिक शोषण का लगाया आरोप
महिला ने युवक के बहकावे में पति व बच्चों को भी छोड़ा
सिवान/ बसंतपुर biharkatha.com । गुजरात के सूरत से एक महिला अपने बेवफा पति की तलाश में भगवानपुर हाट थाने पहुंच गई। थानाध्यक्ष से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष की पहल पर महिला को अपने दूसरे पति का साथ मिल गया। महिला ने थाने में बताया कि वह अपने पति व तीन बच्चों के साथ गुजरात के सूरत में रहती थी। पति रोहतास जिले के खरवत गांव का चंदन सिंह सूरत की एक कंपनी में काम करता था। तीन वर्ष पूर्व भगवानपुर के हुलेसरा गांव का एक युवक सोनू राय उसे वहां अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक के लिए उसने अपने पति व बच्चों को भी छोड़ दिया। महिला के अनुसार युवक ने मंदिर में उससे शादी भी कर ली। तीन साल शारीरिक संबंध बनाने के बाद अचानक वह झांसा देकर फरार हो गया। पति की खोज में महिला नामित देवी मंगलवार को भगवानपुर थाने पहुंच थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला के बताए युवक को सूचना देकर थाने बुलाया गया। युवक व उसके परिजन महिला को काफी समझाने के बाद अपने साथ रखने को राजी हुए। युवक ने भी अपनी गलती स्वीकार की।
Related News
हथुआ में होगा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
17 से 20 मार्च तक हथुआ पंचायत के दुर्गामंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन महायज्ञRead More
गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा : सुनीता साह
‘गरीबी की गहराई से निकलने की आसान सीढ़ी है शिक्षा’ हथुआ ब्लॉक में जनसुराज काRead More

Comments are Closed